Apple CEO ने बैठे-बैठ कमाए 345 करोड़, टिम कुक की एक महीने पहले मन गई दिवाली

Apple CEO Earn 385 Crore For Share Sell: 5 लाख से ज्यादा शेयर बेचे हैं लेकिन इससे उनकी एप्पल में हिस्सेदारी में कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुक ने जिन शेयरों की बिक्री की है, वह उन्हें सालाना कंपंनशेसनन प्लान मिले थे।

Apple CEO Earn 385 Crore For Share Sell: iPhone 15 सीरिज की लांचिग के बाद Apple के CEO टिम कुक ने मोटी कमाई की है। उन्होंने यह कमाई शेयर बिक्री के जरिए की है। इस बिक्री से उन्हें टैक्स के बाद 4.15 करोड़ डॉलर यानी करीब 345 करोड़ रुपये मिले हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कुक ने 5,11,000 शेयर बेचे हैं। अगस्त 2021 के बाद पहली बार कुक के इन इतने ज्यादा शेयरों की बिक्री की है। उस वक्त कुक ने स्टॉक बिक्री से 35.5 करोड़ डॉलर कमाए थे। ताजा बिक्री के बाद भी कुक के पास एप्पल के करीब 33 लाख शेयर बचे हैं। जिसकी वैल्यू 56.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 4500 करोड़ रुपये है।

tim cook

टिम कुक की बंपर कमाई

कुक की हिस्सेदारी पर नहीं होगा असर

रिपोर्ट के अनुसार भले ही कुक ने 5 लाख से ज्यादा शेयर बेचे हैं लेकिन इससे उनकी एप्पल में हिस्सेदारी में कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुक ने जिन शेयरों की बिक्री की है, वह उन्हें सालाना कंपंनशेसन प्लान में मिले थे। एप्पल इस समय दुनिया की मोस्ट वैल्यूएबल टेक कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.7 लाख करोड़ डॉलर है। फिलहाल कंपनी के शेयर जुलाई के 198.23 डॉलर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 13 फीसदी नीचे पर ट्रेड कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि निवेशक, स्मार्टफोन की मांग में उम्मीद से धीमी रिकवरी को लेकर चिंतित हैं। इन्हीं निगेटिव सेंटीमेंट की वजह से एप्पल की वैल्यूएशन इस साल 628 अरब डॉलर घट गई है।

End of Feed