Defence Stock: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को 51 करोड़ का मिला ऑर्डर, रिटर्न के मामले में है मल्टीबैगर!

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने 50 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं और कंपनी ने हाल ही में GRSE के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। कंपनी का स्टॉक पिछले कुछ सालों में शानदार रिटर्न दे चुका है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) के साथ भी हाल ही में एक समझौता किया है। जिसका उद्देश्य डिफेंस और अन्य क्षेत्रों में व्यापारिक अवसरों का अन्वेषण किया जा सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • 50.97 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर।
  • GRSE के साथ समझौता।
  • कंपनी के स्टॉक ने पिछले 2 वर्षों में 259% का रिटर्न दिया।

Apollo Micro Systems gets new orders: डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने हाल ही में कई निजी कंपनियों से 50 करोड़ रुपये से अधिक के ताजे ऑर्डर प्राप्त किए हैं। कंपनी ने यह घोषणा 10 फरवरी को एक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से की। यह ऑर्डर सुरक्षा समाधान और डिफेंस उत्पादों की आपूर्ति के लिए हैं।

Apollo Micro Systems, Defence Orders, BSE SmallCap, Defence Stocks

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स शेयर में तेजी।

कंपनी ने बताया, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कंपनी ने सुरक्षा समाधान और डिफेंस उत्पादों की आपूर्ति के लिए 50.97 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए हैं। ये ऑर्डर कई निजी कंपनियों से मिले हैं।"

End of Feed