1,300 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर IPO लाएगी Anthropic, 61 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

Claude AI बनाने वाली कंपनी Anthropic 70 से 78 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी 61 अरब डॉलर से अधिक जुटा सकती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी एंथ्रोपिक अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। क्लॉड (Claude) चैटबॉट बनाने वाली इस अमेरिकी कंपनी का आईपीओ करीब 1,300 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर आने की उम्मीद है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 61 अरब डॉलर से ज्यादा जुटा सकती है। खास बात यह है कि एंथ्रोपिक अपने प्रतिद्वंद्वी OpenAI से पहले शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकती है।

anthropic ipo filing

70 से 78 डॉलर के बीच होगी शेयर की कीमत

70 से 78 डॉलर के बीच होगी शेयर की कीमत

एंथ्रोपिक ने मंगलवार को दाखिल नियामकीय दस्तावेज में बताया कि वह आईपीओ के तहत 82.5 करोड़ शेयर जारी करेगी। इसके लिए प्रति शेयर 70 से 78 डॉलर का प्राइस बैंड तय किया गया है। अगर शेयर की कीमत इस दायरे के बीच यानी 74 डॉलर रहती है, तो कंपनी 61 अरब डॉलर से अधिक की रकम जुटा सकती है। कंपनी के इसी महीने अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है। इसके शेयर नैस्डैक ग्लोबल सेलेक्ट मार्केट में 'ANT' नाम से कारोबार कर सकते हैं।

End of Feed