Upcoming Tata IPO: आ रहा है टाटा का एक और बड़ा आईपीओ! टाटा टेक्नोलॉजीज से होगा 5 गुना बड़ा, जानें तारीख

Upcoming Tata IPO: टाटा ग्रुप अपना सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है। ग्रुप ने टाटा कैपिटल के आईपीओ पर काम शुरू कर दिया है, जो भारत की अग्रणी NBFC में से एक है। ऐसा माना जा रहा है कि यह टाटा टेक्नोलॉजीज से पांच गुना बड़ा होगा।

Upcoming Tata IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज की मेगा लिस्टिंग के एक साल से अधिक समय बाद नमक से लेकर एविएशन तक का बिजनेस करने वाली यह कंपनी अपनी एक और कंपनी को सार्वजनिक करने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा यह टाटा ग्रुप का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। भारत में सबसे बड़े इश्यू में से एक होने की उम्मीद है। यह 20 वर्षों में टाटा ग्रुप का दूसरा IPO भी होगा, इससे पहले टाटा टेक्नोलॉजीज का पब्लिक इश्यू आया था। जिसके शेयरों ने नवंबर 2023 में डी-स्ट्रीट पर अपनी शुरुआत की थी। इससे पहले आखिरी टाटा IPO 2004 में आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का था।

Tata IPO, Tata Technologies IPO, Tata Capital IPO (1)

एक और बड़े आईपीओ को लाने की तैयारी में टाटा ग्रुप (तस्वीर-Canva)

आगामी टाटा आईपीओ (Tata IPO)

इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप ने टाटा कैपिटल के आईपीओ पर काम शुरू कर दिया है, जो भारत की अग्रणी NBFC में से एक है, जो व्यक्तियों, एसएमई और कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सेवाओं की एक विस्तृत सीरीज पेश करती है। यह इश्यू टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO से 5 गुना बड़ा बताया जा रहा है।

End of Feed