बिजनेस

Stock Market NSE Holidays 2025: पूरे साल कब-कब बंद रहेगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Stock Market NSE Holidays 2025 List: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 2025 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे शेड्यूल जारी किया है, जिसमें पूरे साल में 14 गैर-ट्रेडिंग दिनों का डिटेल दिया गया है। फरवरी, मई, नवंबर और दिसंबर के महीनों में प्रत्येक में एक छुट्टी है, जबकि मार्च और अगस्त में प्रत्येक में दो-दो छुट्टियां शामिल हैं। अप्रैल और अक्टूबर में तीन-तीन ट्रेडिंग हॉलिडे होंगे। यहां जानिए पूरे साल भर कब-कब NSE बंद रहेगा।

Image

List of NSE Holiday 2025: जानिए कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार (तस्वीर-Canva)

Stock Market NSE Holidays 2025 List: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 2025 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसमें त्योहारों और नेशनल होलिडे के दौरान प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं। इसलिए शयेर मार्केट में ट्रेडिंग गतिविधियों की प्लानिंग उसी के अनुसार बनाएं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने 2025 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे शेड्यूल जारी किया है, जिसमें पूरे साल में 14 गैर-ट्रेडिंग दिनों का डिटेल दिया गया है। फरवरी, मई, नवंबर और दिसंबर के महीनों में प्रत्येक में एक छुट्टी है, जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो छुट्टियां हैं। अप्रैल और अक्टूबर में तीन-तीन ट्रेडिंग हॉलिडे होंगे।

पहला बाजार बंद 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में होगा मार्च में होली के लिए 14 तारीख को और ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के लिए 31 तारीख को बाजार बंद रहेंगे, जबकि अप्रैल के महीने में तीन छुट्टियां होंगी। 10 तारीख को महावीर जयंती, 14 तारीख को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और 18 तारीख को गुड फ्राइडे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भारत का 10वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। NSE पर ट्रेडिंग का समय सप्ताह के दिनों में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक है। शनिवार और रविवार को NSE की छुट्टियां मानी जाती हैं। नीचे वर्ष 2025 के लिए NSE की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।

Stock Market NSE Holidays 2025 List

होलिडे कैलेंडरतारीखदिन
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025रविवार
महा शिवरात्रि 26 फरवरी 2025बुधवार
होली 14 मार्च 2025 शुक्रवार
ईद-उल-फितर (रमजान आईडी) 31 मार्च 2025सोमवार
राम नवमी 6 अप्रैल 2025 रविवार
महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025गुरुवार
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2025रविवार
गुड फ्राइडे 18 अप्रैल 2025शुक्रवार
महाराष्ट्र दिवस 1 मई 2025गुरुवार
ईद-उल-अजहा 7 जून 2025शनिवार
मुहर्रम 6 जुलाई 2025रविवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025शुक्रवार
गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025बुधवार
दशहरा 2 अक्टूबर 2025गुरुवार
महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2025 गुरुवार
गुरु नानक जयंती 5 नवंबर 2025बुधवार
दिवाली-लक्ष्मी पूजा 20 नवंबर 2025गुरुवार
दिवाली-बालिप्रतिपदा 22 नवंबर 2025गुरुवार
क्रिसमस 25 दिसंबर 2025 गुरुवार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बारे में

भारत का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), 1994 में स्थापित, एक अग्रणी वैश्विक स्टॉक एक्सचेंज है जो अपनी कम्प्यूटरीकृत ट्रेडिंग सिस्टम के लिए जाना जाता है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ एक्सचेंज के मुताबिक स्टॉक एक्सचेंजों में इसका वार्षिक इक्विटी ट्रेडिंग टर्नओवर सबसे अधिक है। NSE के प्रोडक्ट को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है। पूंजी बाजार, ट्रैकर, लोन उपकरण और डेरिवेटिव। NSE पर ट्रेडिंग का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article