Anil Ambani: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर पर आज दिखेगी हलचल, Q3 FY25 में गजब का मुनाफा, जीरो बैंक कर्ज बड़ी उपलब्धि भी की हासिल

Reliance Power Q3 results, ₹42 crore profit, zero bank loan, wins Asia's largest solar project: रिलायंस पावर ने Q3FY25 में ₹42 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही में हुए ₹1,136.75 करोड़ के नुकसान से एक बड़ा बदलाव है। कंपनी की कुल आय ₹2,159.44 करोड़ हो गई और उसने बैंक का पूरा कर्ज चुका दिया है। इसके अलावा, रिलायंस पावर को एशिया के सबसे बड़े सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट का ठेका मिला है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ₹42 करोड़ का मुनाफा
  • रिलायंस पावर ने Q3FY25 में ₹42 करोड़ का लाभ दर्ज किया
  • रिलायंस पावर की सब्सिडियरी को बड़ा सोलर प्रोजेक्ट का ठेका मिला

Reliance Power Q3 results: अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस पावर लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (Q3FY25) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने ₹42 करोड़ का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,136.75 करोड़ का बड़ा घाटा हुआ था। यह रिलायंस पावर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और निवेशकों के लिए भी सकारात्मक संकेत है।

reliance power, anil ambani, anil ambani reliance power

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर

आय में हुई बढ़ोतरी

रिलायंस पावर का कुल राजस्व ₹2,159.44 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल के ₹1,998.79 करोड़ के मुकाबले अधिक है। वहीं, EBITDA (ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) ₹492 करोड़ रही। कंपनी का शुद्ध मूल्य (नेटवर्थ) ₹16,217 करोड़ तक पहुंच गया है, जो इसके वित्तीय मजबूती को दर्शाता है।

End of Feed