अनिल अंबानी की नैया पार लगाएगी ये लड़की, पहले भी इस अरबपति के लिए कर चुकी है खास काम

Reliance ADAG President Parul Sharma: 40 साल तक रिलायंस ग्रुप का चेहरे रहे टोनी जेसुदासन की फरवरी 2023 में मौत हो गई थी। उनके बाद अब पारुल शर्मा ने उनकी जगह ली है। बता दें कि पारुल टोनी की पत्नी हैं। पारुल आगे चलकर रिलायंस एडीए ग्रुप को रेप्रेजेंट करेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पारुल शर्मा बनीं अनिल अंबानी ग्रुप की प्रेसिडेंट
  • रूपर्ट मर्डोक की कंपनी में कर चुकी हैं काम
  • पारुल ने ली टोनी जेसुदासन की जगह

Reliance ADAG President Parul Sharma: हाल ही में पारुल शर्मा (Parul Sharma) को अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) का ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। पारुल शर्मा कई बड़ी कॉर्पोरेशंस में अहम पदों पर सर्विस दे चुकी हैं। उनके पास कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट के तौर पर काम करने का काफी अनुभव है। अब पारुल शर्मा पर लंबे समय से संकट में चल रहे रिलायंस एडीए ग्रुप (Reliance ADA Group) की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी होगी।

रूपर्ट मर्डोक ने भी ली है मदद

रिपोर्ट्स के अनुसार पारुल ने मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) की कंपनी के लिए भी काम किया है। 15 सालों से अधिक समय तक, पारुल शर्मा ने रूपर्ट मर्डोक की "स्टार इंडिया" के लिए कम्युनिकेशंस प्लान को मैनेज किया। उससे पहले पारुल कोलोन स्थित जर्मन ब्रॉडकास्टर "डॉयचे वेले" के लिए काम कर चुकी हैं।

End of Feed