नई दिल्ली। अंबानी परिवार की बड़ी खबर सामने आई है। अंबानी खानदान में जश्न का माहौल है। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का रोका हो गया है। राजस्थान स्थित श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) में अनंत अंबानी और शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का रोका (सगाई) हुआ। श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में दोनों का रोका हुआ। दोनों ने सुखद जीवन के लिए भगवान श्रीनाथजी का आशीर्वाद लिया और मंदिर में पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोह में भाग लिया। अंबानी और मर्चेंट परिवार दोस्तों के साथ इस खुशी के मौके को एक साथ मनाएंगे।
अंबानी परिवार की समारोह की तस्वीर
राधिका अक्सर अंबानी परिवार के फंक्शंस में नजर आती थी। अब उनका रोका हो गया है और वह अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं। परिवार के लोग काफी खुश हैं। परिमल नाथवानी ने अनंत और राधिका के रोके की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Heartiest congratulations to dearest Anant and Radhika for their Roka ceremony at the Shrinathji temple in Nathdwar… t.co/52YO2EeIbd
— ANI (@ANI) Dec 29, 2022
क्या करते हैं अनंत अंबानी?
अनंत और राधिका कुछ सालों से एक- दूसरे को जानते हैं। मालूम हो कि अनंत अंबानी ने यूएसए में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज में जियो (Jio ) प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में सदस्य के रूप में विभिन्न पदों पर काम किया है। वह वर्तमान में आरआईएल के एनर्जी कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं।
कौन हैं राधिका मर्चेंट?
वहीं राधिका ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। राधिका एक क्लासिकल डांसर भी हैं। इसी साल उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेत्रम सेरेमनी भी आयोजित की थी।
