एलन मस्क के इस हुनर के कायल हुए आनंद महिंद्रा, कभी ट्वीट कर लिखा था- 'डटे रहिए'

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, आनंद महिंद्रा ने एलन मस्क की तारीफ की है। उन्होंने मस्क को असंभव को संभव करने वाला बताया है।

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर एलन मस्क के हुनर के कायल आनंद महिंद्रा भी हो गए हैं। इन दिनों स्पेसएक्स के शेयर बाजार में ऐतिहासिक प्रवेश के बाद दुनिया के पहले ’ट्रिलियनेयर’ (एक हजार अरब डॉलर) बनने का गौरव हासिल करने वाले एलन मस्क की उपलब्धि की हर कोई चर्चा कर रहा है। इस बारे में महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का मानना है कि मस्क की सफलता की असली कहानी उनका वह अटूट विश्वास है जिसके बल पर उन्होंने आज की असंभव लगने वाली कल्पनाओं को कल की वास्तविकता में बदल दिया। महिंद्रा ने कहा कि मस्क ने कभी यह मानना नहीं छोड़ा कि आज जो असंभव है, वह कल संभव हो सकता है।

Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा

मस्क बने हैं दुनिया के पहले खरबपति

स्पेसएक्स की पिछले सप्ताह सार्वजनिक सूचीबद्धता के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (खरबपति) बन गए हैं। मस्क पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला और सैटेलाइट इंटरनेट सेवाप्रदाता स्टारलिंक सहित कई कंपनियों के प्रमुख हैं। महिंद्रा ने वर्ष 2018 में एलन मस्क का समर्थन किया था। तब मस्क अपने जीवन और कारोबार के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे। मस्क ने तब न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में थका देने वाले, बेहद मुश्किल साल जैसी बाते कहीं थीं। महिंद्रा ने कहा कि नवाचार से लोगों को प्रेरित करने वालों को अक्सर उनके सबसे मुश्किल पलों में परखा जाता है, न कि उनके सबसे अच्छे समय में।

End of Feed