अमूल ब्रांड चलाने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी ने घी, मक्खन, आइसक्रीम, पनीर और बेकरी प्रोडक्ट्स समेत 700 से ज्यादा पैक्ड प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाने का ऐलान किया है। अमूल ने बताया कि यह फैसला जीएसटी दरों में कटौती के बाद लिया गया है और इसका पूरा फायदा ग्राहकों को दिया जाएगा। नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।
700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की घटी कीमतें
कंपनी ने बताया कि बदलाव कई कैटेगरी में किए गए हैं, जिनमें घी, मक्खन, दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी प्रोडक्ट्स, फ्रोजन स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड और हेल्थ ड्रिंक शामिल हैं।
कंपनी ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का फैसला किया है। नयी कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने एक बयान में 700 से अधिक उत्पाद पैक की कीमत घटाने की घोषणा की, जिससे उसके ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा। यह संशोधन 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा।
कुछ नए दाम इस तरह होंगे
मक्खन (100 ग्राम) – 62 रुपये से घटकर 58 रुपयेघी (1 लीटर) – 650 रुपये से घटकर 610 रुपये
प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक (1 किलो) – 575 रुपये से घटकर 545 रुपये
फ्रोजन पनीर (200 ग्राम)– 99 रुपये से घटकर 95 रुपये
बयान में कहा गया, ''अमूल का मानना है कि कीमतों में कमी से डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत बढ़ेगी, क्योंकि भारत में इनकी प्रति व्यक्ति खपत अभी भी बहुत कम है।'' इससे पहले, मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमत घटाने की घोषणा की थी
