Amul: AI ने बनाई अमूल की फेक Cheese 'शरम', जानें कैसे हो रहा फर्जीवाड़ा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 21, 2023, 09:20 AM IST

Amul AI Generated Fake Post:

Amul AI Generated Fake Post: कंपनियों के प्रोडक्ट, पैकेट में भी AI के दुरुपयोग के मामले सामने आने लगे हैं। हाल ही में अमूल का एक फेक प्रोडक्ट का पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसे पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर ने शेयर किया है। दरअसल सोशल मीडिया में अमूल के नए प्रोडक्ट शर्म (Sharam) नाम के चीज के पैकेट का पोस्ट सामने आया है। जिसके लेकर अमूल ने ग्राहकों को अलर्ट किया है और इसे फेक बताया है।

Amul AI Generated Fake Post about Sharam Cheese

अमूल के फेक प्रोडक्ट शरम (Sharam) नाम के चीज के पैकेट का पोस्ट सामने आया है।

क्या कहा कंपनी ने

अमूल ने पब्लिक सूचना के रूप में एक नोट लिखते हुए कहा कि एक फेक मैसेज व्हॉट्सऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड किया जा रहा है कि अमूल चीज का एक नया प्रोडक्ट मार्केट में आ गया है। जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे बहुत ही क्रिएटिव तरीके से बनाया गया है और अमूल कंपनी की अनुमति के बिना ही पोस्ट किया गया है।

End of Feed