Amruta Fadnavis Resigns from Axis Bank: महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक्सिस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही अमृता फडणवीस का एक्सिस बैंक के साथ 23 साल लंबा पेशेवर सफर समाप्त हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता (फोटो साभार: @fadnavis_amruta)
अमृता फडणवीस ने अपने भावुक संदेश में बताया कि 23 साल पहले एक युवा मैनेजमेंट ट्रेन के रूप में एक्सिस बैंक में उनके करियर की शुरुआत हुई थी। आज मैं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद से विदा ले रही हूं, इस दौरान दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है।
उन्होंने बताया कि ब्रांच ऑपरेशंस से लेकर कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी से लेकर कस्टमर रिलेशन तक के अनुभवों के साथ यह संस्थान मेरे लिए परिवार, शिक्षक और दूसरा घर रहा है। उन्होंने आगे अपने सभी सहकर्मियों और नेतृत्वकर्ताओं का आभार जताया।
अमृता फडणवीस ने कहा, ''अपने सहकर्मियों और नेतृत्वकर्ताओं की आभारी हूं, खासकर एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी का, जिन्होंने हमेशा सपोर्ट किया। जैसे-जैसे यह खूबसूरत सफर समाप्त हो रहा है, मैं जीवनभर की सीख और दोस्तियां अपने साथ लेकर जा रही हूं।
अमृत ने बनाई अपनी अलग पहचान
मुख्यमंत्री की पत्नी होने के बावजूद अमृता फडणवीस ने अपनी अलग पहचान बनाई। वह एक बैंकिंग पेशेवर होने के साथ-साथ प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका भी हैं। उन्होंने कई भक्ति गीतों में अपनी आवाज दी है। उनका हालिया गीत 'शंभू रे' यूट्यूब पर एक करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
कौन हैं अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल, 1979 को नागपुर में हुआ। उनके माता-पिता पेश से डॉक्टर हैं। अमृता के पिता डॉ. शरद रानाडे नेत्र विशेषज्ञ हैं, जबकि उनकी मां डॉ. चारुलता रानाडे स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नागपुर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और जी.एस. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से स्नातक किया।
