IPO से जुटाई गई राशि 2022 में हुई आधी, अगले साल और गिरावट की आशंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2022, 09:50 PM IST

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 16 दिसंबर तक कुल 36 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आईं जिससे 56,940 करोड़ रुपये जुटाए गए। अगले हफ्ते दो और कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं जिसके बाद यह राशि और बढ़ जाएगी। बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मंदी की आशंका के कारण 2022 का साल निवेशकों के लिए परेशानी भरा रहा।

सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट आने और भू राजनीतिक तनाव के कारण आई अस्थिरता से प्राथमिक बाजारों में धारणाएं प्रभावित हुईं जिससे आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये वर्ष 2022 में महज 57,000 करोड़ रुपये ही जुटाए जा सके। नए वर्ष में इन गतिविधियों में और भी सुस्ती आने का अनुमान है।

ipo

अगले हफ्ते दो और कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं

इस साल आईपीओ के जरिये जुटाए गए कोष में से 20,557 करोड़ रुपये यानी 35 फीसदी हिस्सेदारी अकेले एलआईसी के आईपीओ की थी। अगर इस साल एलआईसी का आईपीओ नहीं आया होता तो आरंभिक शेयर बिक्री से होने वाला कुल संग्रह और भी कम होता। बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मंदी की आशंका के कारण 2022 का साल निवेशकों के लिए परेशानी भरा रहा।

End of Feed