अमिताभ पर लगा गुमराह करने का आरोप ! फ्लिपकार्ट सेल के ऐड में हुई ये गलती

Amitabh Bachchan Flipkart New Ad: फ्लिपकार्ट ने यूट्यूब पर विज्ञापन को प्राइवेट कर दिया है। यानी ये पब्लिक के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है। वहीं 8 करोड़ रिटेलर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑर्गेनाइजेशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने बॉलीवुड स्टार को पत्र लिखकर उनके इस ऐड की निंदा की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुश्किल में अमिताभ बच्चन
  • नए ऐड के कारण हुआ विवाद
  • फ्लिपकार्ट से जुड़ा है विज्ञापन

Amitabh Bachchan New Flipkart Ad: फिल्म सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) साल भर में कई विज्ञापन या ऐड करते हैं। पर अपने नए ऐड के कारण वे मुश्किल में पड़ गए हैं। उन्होंने नया ऐड ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट (Flipkart) के लिए किया है, जो विवादों में आ गया है। दरअसल इस ऐड में अमिताभ ने फेस्टिव सीजन के लिए फ्लिप्कार्ट की 'बिग बिलियन डेज' सेल का प्रमोशन करते हुए कहा कि इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डील्स रिटेल स्टोर्स पर नहीं मिलेंगी। इसी से नाराज होकर स्मार्टफोन रिटेलर्स ने ऐड को गुमराह करने वाला बताया है।

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन की कड़ी प्रतिक्रिया

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार बिग बी के नये ऐड पर प्रतिक्रिया देते हुए 150,000 मोबाइल खुदरा रिटेलर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एआईएमआरए) ने प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांडों को सामने इस मुद्दे को उठाया है और उनसे कहा है कि ब्रांड प्रमुख मीडिया आउटलेट के जरिए सार्वजनिक रूप तौर पर क्लियर करें कि यह बयान ठीक नहीं है।

End of Feed