ईरान संकट के बीच मजबूत है हमारी इकोनॉमी, Energy से Chip तक नई कहानी लिख रहा देश: अश्विनी वैष्णव

वैष्णव के अनुसार, मौजूदा हालात में भारत की सप्लाई कई विकसित देशों से भी बेहतर है। होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित रुकावट के बावजूद देश की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है, जो भारत की रणनीति की सफलता को दर्शाता है।

Time Now Summit 2026: ईरान संकट के बीच भारत की ऊर्जा स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भरोसा जताया है कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने समय रहते अपनी ऊर्जा सप्लाई का डायवर्सिफिकेशन किया है, जिसके चलते अब कई देशों से तेल और गैस आयात किए जा रहे हैं और स्थिति मजबूत बनी हुई है। टाइम्स नाउ समिट 2026 पर टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने ये बातें कहीं।

Ashwini Vaishnaw.

अश्विनी वैष्णव

भारत की स्थिति दुनिया के कई अमीरों देशों से बेहतर

वैष्णव के अनुसार, मौजूदा हालात में भारत की सप्लाई कई विकसित देशों से भी बेहतर है। होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित रुकावट के बावजूद देश की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है, जो भारत की रणनीति की सफलता को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अगर वैश्विक स्तर पर तेल सप्लाई प्रभावित होती है तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा और भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। लेकिन भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों की बेहतर बैलेंस शीट और जीडीपी के मुकाबले कम कर्ज का स्तर इसे अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में रखता है।

End of Feed