राहत की खबर: युद्ध के बीच होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर पहुंचा मुंबई, एक और रास्ते में

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 13, 2026, 07:39 AM IST

Crude Oil Import: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है। सऊदी अरब से करीब 10 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर आया एक विदेशी ध्वज वाला टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। क्षेत्र में संघर्ष के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित है, इसलिए इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम माना जा रहा है।

Crude Oil Import: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कच्चा तेल लेकर आ रहा एक विदेशी ध्वज वाला टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर मुंबई बंदरगाह पहुंच गया है। जहाज निगरानी से जुड़े आंकड़ों और उद्योग सूत्रों के अनुसार, यह टैंकर सऊदी अरब से करीब 10 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत आया है। ऐसे समय में जब क्षेत्र में संघर्ष के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Strait of Hormuz, West Asia tensions, Oil tanker, Saudi crude oil, India energy security

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लिए कच्चा तेल लेकर टैंकर सुरक्षित पहुंचे, ऊर्जा आपूर्ति को मिली राहत (प्रतीकात्मक तस्वीर-istock)

सऊदी अरब से तीन मार्च को हुआ था रवाना

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लाइबेरिया के ध्वज वाला यह टैंकर ‘शेनलांग’ तीन मार्च को सऊदी अरब के रास तानुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर रवाना हुआ था। यह जहाज कई दिनों की समुद्री यात्रा के बाद बुधवार शाम मुंबई बंदरगाह पहुंचा। जहाज के पहुंचते ही बंदरगाह पर उससे तेल उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह तेल भारत की रिफाइनरियों के लिए महत्वपूर्ण है और इससे आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

End of Feed