LPG संकट के बीच सरकार दे रही छूट, 613 रुपये में म‍िल रहा स‍िलेंडर 950 वाला सिलेंडर

मई 2016 में केंद्र सरकार ने देश के गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए बिना किसी शुरुआती जमा राशि के मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने की सुविधा शुरू की थी। वर्तमान में, इस योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों की संख्या देशभर में 10 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है।

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उछाल के कारण केंद्र सरकार ने पिछले दिनों एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर 913 रुपये हो गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का इजाफा किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना जरूरी था। हालांकि, इस बढ़ती महंगाई के बीच करोड़ों गरीब परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि सरकार की ओर से दी जाने वाली 300 रुपये की सब्सिडी अभी भी जारी है।

gas cylinder expensive

इन लोगों को मिलेगी छूट

खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह सब्सिडी एक बड़े वरदान की तरह काम कर रही है। जिन ग्राहकों को पहले सिलेंडर 853 रुपये में मिलता था, अब उन्हें बढ़ी हुई कीमतों के बाद भी अपनी जेब से केवल 613 रुपये ही खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली 300 रुपये की यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाती है। मई 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत आज देश के 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को धुंए से मुक्ति मिली है। योजना के अंतर्गत न केवल गैस कनेक्शन मुफ्त मिलता है, बल्कि पहला रिफिल सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप और दो बर्नर वाला स्टोव भी सरकार की ओर से फ्री दिया जाता है।

End of Feed