पूरी दुनिया के बाजारों में तबाही के बीच अलग ही मस्ती में ये स्टॉक, एक सप्ताह में 85% का रिटर्न

दुनियाभर के शेयर बाजारों में तबाही आई हुई। सेंसेक्स-निफ्टी भी पिछले पांच दिन में 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क चुके हैं। लेकिन, इस सबके बीच एक स्टॉक अलग ही मस्ती में लगातार बढ़ता चला जा रहा है और पिछले एक सप्ताह में 85% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

दुनियाभर के शेयर बाजारों में इस समय भारी दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजारों से लेकर एशियाई मार्केट तक कमजोरी का माहौल है और भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। पिछले पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 3% से ज्यादा फिसल चुके हैं। लेकिन इस गिरावट भरे माहौल के बीच एक स्मॉलकैप स्टॉक ने बाजार की दिशा के बिल्कुल उलट चाल दिखाई है। कलाना इस्पात लिमिटेड (Kalana Ispat Ltd) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और सिर्फ एक सप्ताह में यह शेयर करीब 85% तक उछल गया है। 27 फरवरी को इस शेयर की कीमत 16.30 रुपये थी, जो 6 मार्च को बढ़कर 30.35 हो गई है। इस तरह एक सात दिन के भीतर इस स्टॉक में 85 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

Kalana Ispat

क्या करती है कंपनी

साल 2012 में स्थापित कलाना इस्पात लिमिटेड आयरन और स्टील प्रोडक्ट्स से जुड़ा कारोबार करती है। कंपनी मुख्य रूप से एम.एस. बिलेट्स और अलॉय स्टील बिलेट्स का निर्माण करती है और साथ ही आयरन स्क्रैप, आयरन ओर और अन्य स्टील प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग भी करती है। कंपनी ग्राहकों के लिए कास्टिंग सर्विस भी देती है, जिसमें क्लाइंट कच्चा माल देता है और कंपनी प्रोसेसिंग के बदले फीस चार्ज करती है। इसका मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अहमदाबाद में स्थित है और इसके उत्पाद निर्माण, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं।

End of Feed