Green City: अमरावती बनेगा दुनिया का पहला 100% ग्रीन एनर्जी सिटी, मोदी रखेंगे आधारशिला, 65000 करोड़ होंगे खर्च

World’s First 100% Renewable Energy-Powered City: अमरावती, आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, दुनिया का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जो पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा। यह परियोजना न सिर्फ भारत के जलवायु प्रयासों का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर शहरी स्थिरता की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

Amaravati to Become World’s First 100% Renewable Energy-Powered City: आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती अब इतिहास रचने की राह पर है। यह शहर दुनिया का पहला ऐसा शहरी क्षेत्र बनने की तैयारी में है, जो पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) से संचालित होगा। शहर के योजनाकार इसे एक स्मार्ट, टिकाऊ और पर्यावरण-मित्र 'जनता की राजधानी' के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Amaravati to Become Worlds First 100 percent Renewable Energy Powered City

अमरावती की यह पहल इसे सिर्फ एक स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि दुनिया के भविष्य के शहरों के लिए प्रेरणा स्रोत बना देगी।

2,700 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य

अधिकारियों के अनुसार, अमरावती को 2,700 मेगावाट (2.7 गीगावाट) बिजली की जरूरत होगी, जिसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और पनबिजली जैसे पर्यावरण-अनुकूल स्रोतों से पूरा किया जाएगा।

End of Feed