बिजनेस

Swaraj Engines Dividend: महिंद्रा की कंपनी देगी हर शेयर पर 104.50 रु का भारी-भरकम Dividend, बैठे-बैठे होगी कमाई

Swaraj Engines Dividend Record Date 2025: आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की सब्सिडियरी कंपनी स्वराज इंजन्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए 1045 प्रतिशत यानी प्रति शेयर 104.50 रुपये के भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान किया है। ये बीएसई की स्मॉलकैप कंपनी है। यह कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। स्वराज इंजन्स डीजल इंजन, डीजल इंजन के कंपोनेंट्स और स्पेयर पार्ट्स के बिजेस में एक्टिव है।

Image

स्वराज इंजन्स देगी डिविडेंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • स्वराज इंजन्स देगी डिविडेंड
  • हर शेयर पर 104.50 रु का डिविडेंड
  • महिंद्रा की कंपनी है स्वराज इंजन्स

Swaraj Engines Dividend Record Date 2025: आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की सब्सिडियरी कंपनी स्वराज इंजन्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए 1045 प्रतिशत यानी प्रति शेयर 104.50 रुपये के भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान किया है। ये बीएसई की स्मॉलकैप कंपनी है। यह कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। स्वराज इंजन्स डीजल इंजन, डीजल इंजन के कंपोनेंट्स और स्पेयर पार्ट्स के बिजेस में एक्टिव है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है, जो 27 जून 2025 है।

ये भी पढ़ें -

15 जुलाई को होगी अहम बैठक

स्वराज इंजन्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, "बोर्ड ने 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए 1045 प्रतिशत (प्रति शेयर 104.50 रुपये) का इक्विटी डिविडेंड प्रस्तावित किया है।" यह डिविडेंड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर दिया जाएगा।

डिविडेंड की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए 27 जून 2025 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया गया है। कंपनी ने कहा, "15 जुलाई 2025 को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों द्वारा डिविडेंड को मंजूरी मिलने पर एलिजिबल मेंबर्स को यह डिविडेंड दिया जाएगा।"

स्वराज इंजन्स की प्रमोटर कंपनी है M&M

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड स्वराज इंजन्स की प्रमोटर कंपनी है और उसकी इसमें 52.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीएसई वेबसाइट के अनुसार, स्वराज इंजन्स का डिविडेंड यील्ड 2.30 प्रतिशत है। कंपनी ने 2024 में प्रति शेयर 95 रुपये, 2023 में 92 रुपये, 2022 में 80 रुपये और 2021 में 69 रुपये का डिविडेंड दिया था।

यह घोषणा स्वराज इंजन्स के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाती है। निवेशकों के लिए यह डिविडेंड न केवल आकर्षक रिटर्न का अवसर है, बल्कि कंपनी के भविष्य में विश्वास को भी दर्शाता है। शेयरधारकों को अब एजीएम में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article