कौन है शेयर बाजार का 'Alpha' क्यों हमेशा 'अल्फा जनरेट' करने के पीछे भागते हैं बड़े इन्वेस्टर्स?

भेड़ियों के झुंड और बॉलीवुड मूवी से पूरी तरह अलग एक Alpha शेयर बाजार में भी पाया जाता है। बड़े-बड़े निवेशक इस अल्फा की तलाश में रहते हैं। जानें ये क्या होता है और क्यों अहम होता है?

Alpha in The Stock Markets : शेयर बाजार में अक्सर सुनने को मिलता है कि किसी फंड मैनेजर ने "अल्फा जनरेट किया" या कोई म्यूचुअल फंड हाई अल्फा दे रहा है। लेकिन आखिर यह अल्फा है क्या? क्या यह किसी शेयर का नाम है या कोई खास फॉर्मूला? दरअसल, अल्फा एक ऐसा पैमाना है जिससे पता चलता है कि किसी निवेश ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया या नहीं। अगर आपने सिर्फ बाजार जितना रिटर्न कमाया है तो आपने बाजार का साथ दिया। लेकिन अगर आपने बाजार से ज्यादा कमाई की है, तो वही आपका अल्फा है।

Share Market Alpha

शेयर बाजार में भी अल्फा के लिए रेस

आखिर क्या होता है Alpha?

अल्फा (Alpha) को ग्रीक अक्षर α से दिखाया जाता है। यह बताता है कि किसी शेयर, म्यूचुअल फंड या पूरे पोर्टफोलियो ने अपने बेंचमार्क इंडेक्स (जैसे निफ्टी 50 या सेंसेक्स) की तुलना में कितना बेहतर या खराब प्रदर्शन किया। सरल शब्दों में कहें तो बाजार से मिलने वाले सामान्य रिटर्न से ऊपर जो अतिरिक्त रिटर्न मिलता है, वही अल्फा कहलाता है। मान लीजिए आपने किसी इक्विटी फंड में निवेश किया। उसी अवधि में निफ्टी ने 8% रिटर्न दिया। लेकिन, आपके फंड ने 10% रिटर्न दिया। ऐसे में आपका अल्फा 2% होगा। यानी आपके फंड मैनेजर ने बाजार से 2% ज्यादा कमाई कराई।

End of Feed