मिल गए जैक मा, चीन छोड़कर 6 महीने से जापान में कर रहे हैं ये काम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 30, 2022, 02:30 PM IST

Jack Ma: चीनी नियामकों की आलोचना के बाद जैक मा कई महीनों से लापता चल रहे थे। काफी दिनों बाद अब उनके बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वह कुछ छह महीनों से टोक्यो में रह रहे हैं।

नई दिल्ली। अलीबाबा (Alibaba) ग्रुप के अरबपति को- फाउंडर जैक मा (Jack Ma) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर पर बीजिंग की कार्रवाई के बाद जैक मा लगभग छह महीने से टोक्यो में रह रहे हैं। टेक्नोलॉजी कंपनियों पर देश की विनियामक कार्रवाई के बीच जैक मा ने चीन के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब खो दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद वे पिछले छह महीनों से अपने परिवार के साथ टोक्यो और जापान के अन्य हिस्सों में रह रहे हैं। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि इस दौरान उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल की भी यात्रा की।

jack ma

Jack Ma: 6 महीने से लापता जैक मा का मिला पता

पर्सनल शेफ और सिक्योरिटी स्टाफ

End of Feed