Air India को मिला नया ड्रीमलाइनर विमान, जानें इस हवाई जहाज की खास खासियतें

अधिकारी ने बताया कि यह नवीनतम विमान उसका पहला ‘वाइड-बॉडी’ विमान है और 2023 में ऑर्डर किए गए 220 बोइंग विमान में से 52वां विमान है। एयर इंडिया एक्सप्रेस को पहले ही ‘नैरो-बॉडी’ बोइंग 737-8 के 51 विमान की आपूर्ति मिल चुकी है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने निजीकरण के बाद अपना पहला बोइंग 787-9 विमान प्राप्त कर लिया है।

बोइंग 787-9 विमान

बोइंग 787-9 विमान (Boeing)

टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से विमानन कंपनी का स्वामित्व हासिल किया था। यह एयर इंडिया के लिए विशेष रूप से विनिर्मित या ‘लाइन फिट’ पहला ड्रीमलाइनर विमान भी है। सामान्य तौर पर, ‘लाइन फिट’ का तात्पर्य किसी विशेष विमानन कंपनी के लिए विशेष रूप से विनिर्मित विमान से होता है।

End of Feed