बैंकिंग, वित्त एवं बीमा में सर्टिफिकेट प्रोग्राम होगा शुरू, धर्मेन्द्र प्रधान बोले- हम ज्ञान और दक्षता के सुपर हाईवे का कर रहे हैं निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2023, 06:45 PM IST

एनएसडीसी और बजाज फिनसर्व एवं एआईसीटीई और बजाज फिनसर्व ने केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में बैंकिंग, वित्त एवं बीमा में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया।

एनएसडीसी और बजाज फिनसर्व एवं एआईसीटीई और बजाज फिनसर्व ने केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय सचिव अतुल कुमार तिवारी, एआईसीटीई सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार, एनएसडीसी तथा एमडी सीईओ श्री वेद मणि तिवारी, एनएसडीसी इंटरनेशनल एवं संजीव बजाज, अध्यक्ष तथा एमडी, बजाज फिनसर्व की गरिमामय उपस्थिति में दो समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। एआईसीटीई, (उच्च शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में) एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), (कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तत्वावधान में), देश में कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख वास्तुकारों ने युवा स्नातकों को वित्तीय सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों हेतु तैयार करने के लिए आज भारत के अग्रणी एवं सबसे विविध वित्तीय सेवा समूह बजाज फिनसर्व लिमिटेड के साथ साझेदारी की।

certificate program in banking, finance and insurance

बैंकिंग, वित्त एवं बीमा में सर्टिफिकेट प्रोग्राम होगा शुरु

इस अवसर पर बोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए युवा स्नातकों को तैयार करने हेतु बजाज फिनसर्व के साथ एनएसडीसी और एआईसीटीई के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का साक्षी बनने की और बैंकिंग, वित्त एवं बीमा में एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम के शुभारंभ पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज जो यह साझेदारियां बनी है वह वित्तीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर दक्षताओं का निर्माण करेंगी और हमारे युवाओं को वित्तीय तथा डिजिटल क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन में भाग लेने के लिए सशक्त बनाएंगी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का विजन, कल लॉन्च किया गया वॉयस ऑफ यूथ कार्यक्रम विकसित भारत के लिए युवाओं के विचारों, विकसित भारत के निर्माण में कौशल विकास और वित्तीय क्षेत्र की भूमिका को उजागर करता है। श्री प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे युवा ज्ञान, दक्षता, कौशल और सही प्रवृति द्वारा संचालित विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हम ज्ञान और दक्षता का एक सुपर हाईवे बना रहे हैं और भारत वैश्विक वित्तीय सेवा बाजार का केंद्र बन सकता है।

End of Feed