Nvidia Vs Apple: Nvidia ने Apple को पछाड़ा, 3 लाख करोड़ डॉलर के साथ बनी दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी

Nvidia surpasses Apple as world's second most valuable company:2024 में अब तक Nvidia के शेयर में 147% की वृद्धि हुई है, इसके टॉप लेवल प्रोसेसर की मांग आपूर्ति से कहीं अधिक है क्योंकि Microsoft, मेटा प्लेटफ़ॉर्म और Google के मालिकाना हक वाली Alphabet अपनी AI कंप्यूटिंग क्षमताओं का निर्माण करने और उभरती हुई तकनीक पर हावी होने की होड़ में हैं।

world's second most valuable company, Nvidia, Apple, Nvidia Valuation,  Apple Valuation, Microsoft Valuation, stock market valuation,

एनवीडिया के शेयरों में रिकॉर्ड उछाल।

Nvidia surpasses Apple as world's second most valuable company: एनवीडिया के शेयरों में बुधवार को रिकॉर्ड उछाल आया, एआई चिपमेकर के शेयर बाजार का वैल्युएशन 3 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू गया। इसके साथ एनवीडियो ने एप्पल को पछाड़कर दिया और दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। एनवीडिया में नया उछाल स्टॉक स्पिलिट की खबर के बीच आया है। कंपनी 7 जून से अपने स्टॉक को 10:1 के हिसाब से स्पिलिट करने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद निवेशकों में इसके शेयर खरीदने की मानो होड़ सी मज गई। इसके अलावा AI को लेकर भविष्य की रणनीतियों की वजह से भी बुधवार को चिप स्टॉक में अच्छा उछाल देखने को मिला, PHLX चिप इंडेक्स में लगभग 4% की बढ़त देखने को मिली। सुपर माइक्रो कंप्यूटर, जो Nvidia चिप्स के साथ AI वाले सर्वर बेचता है, उसमें भी उछाल देखने को मिला।

पिछले 6 महीनों में Nvidia शेयर में 147% फीसदी का उछाल

End of Feed