मुकेश अंबानी और उनके समधी में होगा मुकाबला ! इस बाजार पर कब्जे के लिए होगी जंग

Reliance & Piramal Enterprises Competition: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल की पत्नी हैं। यानी मुकेश अंबानी और अजय पीरामल समधी हैं। अब दोनों की ही कंपनियां इंश्योरेंस सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीरामल एंटरप्राइजेज करेगी इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री
  • रिलायंस से होगा मुकाबला
  • रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के लिए लगाई थी बोली

Reliance & Piramal Enterprises Competition: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 28 अगस्त को कंपनी की AGM में कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की पेशकश करने के लिए इंश्योरेंस सेक्टर में प्रवेश करेगी।

Reliance & Piramal Enterprises Competition

मुकेश अंबानी और अजय पीरामल में होगा मुकाबल

वहीं उनके समधी और पीरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के चेयरमैन अजय पीरामल (Ajay Piramal) ने कहा है कि रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) को खरीदने की दौड़ से बाहर होने के बाद पीरामल एंटरप्राइजेज जनरल इंश्योरेंस में अन्य कंपनियों को खरीदने के अवसरों की तलाश जारी रखेगी।

End of Feed