अदाणी पोर्ट्स का बढ़ा मुनाफा, आय भी ₹11,610 करोड़ के पार, जानें कितनी हुई कमाई

अदाणी समूह का हिस्सा APSEZ भारत में बंदरगाहों का विकास एवं संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पश्चिमी तट पर रणनीतिक रूप से स्थित सात और पूर्वी तट पर आठ बंदरगाह तथा टर्मिनल हैं।

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3,120.20 करोड़ रुपये रहा था। एपीएसईजेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 11,609.77 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,004.06 करोड़ रुपये थी।

Adani

अदाणी पोर्ट्स

आय से खर्च में भी बढ़ोतरी

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 7,252.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6,103.59 करोड़ रुपये था। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्वनी गुप्ता ने कहा कि हम अपने 'महत्वाकांक्षा 2031’ लक्ष्यों की दिशा में निवेश तेज कर रहे हैं। इसके बावजूद हमारा बही-खाता बेहद मजबूत बना है।

End of Feed