Adani Group: अडानी ग्रुप का बड़ा निवेश प्लान, केरल पर खेलेगा 30,000 करोड़ रुपये का दांव

Adani Group Investment Plan: अडानी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड के एमडी करण अडानी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अडानी ग्रुप केरल में अगले पांच वर्षों में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान
  • करेगा 30000 करोड़ रु का निवेश
  • केरल में किया जाएगा ये निवेश

Adani Group Investment Plan: अडानी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड के एमडी करण अडानी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अडानी ग्रुप केरल में अगले पांच वर्षों में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके तहत विझिंजम पोर्ट एवं तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी और अन्य प्रोजेक्ट्स में निवेश किया जाएगा। शुक्रवार को शुरू हुई दो दिन तक चलने वाली इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट के उद्घाटन संबोधन में करण अडानी ने कहा, "केरल एक विकास और प्रगति के एक मॉडल के रूप में उभर रहा है और अडानी समूह इस यात्रा का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं।"

Adani Group Investment Plan

अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान

ये भी पढ़ें -

End of Feed