Adani Group: श्रीलंका में पवन उर्जा प्रोजेक्ट में 1 अरब डॉलर निवेश करेगा अडानी ग्रुप, पड़ोसी देश में सबसे बड़ा FDI

Adani Group Investment: अडानी ग्रुप श्रीलंका में पवन ऊर्जा परियोजनाएं (Wind Energy Projects) स्थापित करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बना रहा है।

Adani Group Investment: अडानी ग्रुप श्रीलंका में पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बना रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह पड़ोसी देश में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और अब तक की सबसे बड़ी बिजली परियोजना होगी।

Adani Group: श्रीलंका में पवन उर्जा प्रोजेक्ट में 1 अरब डॉलर निवेश करेगा अडानी ग्रुप, पड़ोसी देश में सबसे बड़ा FDI

समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) श्रीलंका के मन्नार शहर और उत्तरी क्षेत्र के पूनरीन गांव में करीब 74 करोड़ डॉलर के निवेश से 484 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाली दो पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करेगी। मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि इससे संबंधित बुनियादी ढांचे में 29 करोड़ डॉलर से अधिक का अतिरिक्त निवेश होगा। इसकी मदद से उपभोग केंद्रों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

End of Feed