धारावी झुग्गी वालों को अडानी ग्रुप देगा 350 वर्ग फीट का फ्लैट, पहले से 17% बड़ा

Dharavi Slum Redevelopment Project: अडानी ग्रुप ने धारावी झुग्गी क्लस्टर के पात्र निवासियों को 350 वर्ग फीट का फ्लैट देगा। यह पुनर्विकास परियोजनाओं में आम तौर पर ऑफर किए गए फ्लैटों की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

Dharavi Slum Redevelopment Project: अडानी ग्रुप ने धारावी झुग्गी क्लस्टर के पात्र निवासियों को 350 वर्ग फीट के नए फ्लैट महैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार के साथ पार्टनरशिप में धारावी झुग्गियों के पुनर्विकास में लगे अडानी ग्रुप ने इस बात पर जोर दिया कि इन फ्लैटों का आकार 16 जनवरी को झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं में आम तौर पर ऑफर किए गए फ्लैटों की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। आगामी फ्लैटों में रसोई और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी।

Gautam Adani, Dharavi Slum Cluster, Dharavi Redevelopment Project

धारावी झुग्गी वालों को मिलेगा बड़ा फ्लैट

पहले 269 वर्ग फुट से 322 वर्ग फुट तक के मिलते थे घर

जो इनफॉर्मल सेटेलमेंट निवासियों के लिए पिछले आवास प्रावधान से एक उल्लेखनीय सुधार है। जिसकी माप 269 वर्ग फीट थी। 2018 से राज्य सरकार ने 315 से 322 वर्ग फीट तक के घरों का आवंटन शुरू किया। बेहतर आवास के अलावा पुनर्विकसित क्षेत्र में सामुदायिक हॉल, मनोरंजक स्थान, सार्वजनिक उद्यान, औषधालय और बच्चों के लिए डेकेयर केंद्र शामिल होंगे। वहां के लोगों के लिए पात्रता मानदंड 1 जनवरी 2000 को निर्धारित किए गए थे।

End of Feed