अदाणी समूह अगले 10 साल में नॉर्थ ईस्ट में करेगा ₹1 लाख करोड़ का निवेश: गौतम अदाणी

अदाणी समूह का यह निवेश ग्रीन एनर्जी, हाइड्रो और पंप्ड स्टोरेज, पावर ट्रांसमिशन, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट मीटर, सड़क और राजमार्ग, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों पर केंद्रित होगा। अदाणी ने स्पष्ट किया कि सभी परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा और समुदाय की सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।

पूर्वोत्तर भारत के विकास की नई इबारत लिखी जा रही है - और भारत का सबसे प्रमुख औद्योगिक समूह अदाणी ग्रुप इसकी अगुवाई कर रहा है। 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने क्षेत्र के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐतिहासिक ऐलान किया। यह निवेश अगले 10 वर्षों में स्मार्ट एनर्जी, हाईवे, डिजिटल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

पूर्वोत्तर भारत के विकास में अडानी समूह की बड़ी घोषणा

पूर्वोत्तर भारत के विकास में अडानी समूह की बड़ी घोषणा

समिट में गौतम अदाणी ने कहा, "पिछले दशक में पूर्वोत्तर भारत की पहाड़ियों और घाटियों में भारत की विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है- विविधता, जिजीविषा और असीम संभावनाओं से भरी यह धरती अब आर्थिक और रणनीतिक उन्नति का केंद्र बन चुका है।"

End of Feed