अडानी ग्रीन एनर्जी बनी दुनिया की नंबर 1 ग्रीन एनर्जी कंपनी, चीन की कंपनी को पछाड़ा

Global Top 100 Green Utilities: अडानी ग्रुप की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को एनर्जी इंटेलिजेंस की 'ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज' में पहला स्थान मिला है। पिछले साल यह तीसरे स्थान पर थी। इससे पहले यह स्थान चीन की चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन (सीएनएनसी) के पास था, जो अब चौथे नंबर पर है। यह अडानी ग्रुप के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Global Top 100 Green Utilities : अडानी ग्रुप की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को हाल ही में एनर्जी इंटेलिजेंस की ‘ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज’ में पहला स्थान मिला है। यह कंपनी कम कार्बन उत्सर्जन वाले बिजली उत्पादन और जलवायु परिवर्तन से निपटने में अपने योगदान के लिए दुनिया में सबसे आगे मानी जा रही है।

Adani Green Energy, AGEL, Global Top 100 Green Utilities

अडानी ग्रीन की बड़ी सफलता, एनर्जी इंटेलिजेंस की 'ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज' में मिला पहला स्थान (तस्वीर-x)

पिछले साल की तुलना में बड़ी सफलता

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल अडानी ग्रीन इस सूची में तीसरे स्थान पर थी। इस बार पहला स्थान हासिल करना इस कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे पहले यह स्थान चीन की चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन (सीएनएनसी) के पास था, जो अब चौथे नंबर पर है।

End of Feed