Sukanya Samriddhi से बेटियों के लिए जुटाएं 72 लाख, समझें इस सरकारी स्कीम का पूरा गणित

बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बेहतरीन सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में निवेश कर गारंटीड रिटर्न के साथ टैक्स छूट प्राप्त किया जा सकता है।

बेटियों की पढ़ाई और शादी के लिए अगर आप पैसे जमा करना चाहते हैं तो आपके लिए Sukanya Samriddhi एक बेस्ट सरकारी स्कीम है। इस स्कीम में आप बिना किसी जोखिम के तय रिटर्न के साथ बड़ा फंड जमा कर सकते हैं। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सरकारी बचत योजना है। कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के लिए SSY खाता खोल सकता है और कम से कम ₹250 से लेकर सालाना अधिकतम ₹1.5 लाख तक का निवेश शुरू कर सकता है। यह खाता किसी भी सरकारी बैंक या नजदीकी डाकघर में खोला जा सकता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 साल है।

SSY Scheme

सुकन्या समृद्धि योजना

माता-पिता/कानूनी अभिभावकों द्वारा खाता खोलने के लिए, बेटी की उम्र कम से कम 10 साल होनी चाहिए। इस योजना की एक खास बात यह है कि जब बेटी 18 साल की हो जाती है, तो आप खाते में जमा राशि का 50% तक निकाल सकते हैं। यह उसकी उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटाने का एक सही समय होता है।

End of Feed