त्योहारों पर ऑफर नहीं, PRICE HIKE का झटका! 8% तक बढ़ सकते हैं AC-TV के दाम

त्योहारी सीजन में इस बार होम अप्लायंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऑफर्स की जगह बड़े झटके के लिए तैया रहें। क्योंकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के तमाम मैन्यूफैक्चरर क्रूड की वजह आए प्रेशर को ग्राहकों तक पास करने वाले हैं।

AC TV & Appliances Prices Hike by 1 oct : होम अप्लायंसेज के दाम जल्द बढ़ने जा रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक त्योहारों से ठीक पहले आम लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। 1 अक्टूबर से एयर कंडीशनर (AC), LED TV, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और दूसरे होम अप्लायंसेज (Home Appliances) के दाम बढ़ने वाले हैं। इंडस्ट्री के मुताबिक, अलग-अलग कंपनियां कीमतों में करीब 3% से 8% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। AC की कीमतों में जहां 5-8% तक बढ़ोतरी की तैयारी है, वहीं कुछ कंपनियां TV, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर के दाम 3-4% तक बढ़ा रही हैं।

Appliances Prices Hike

त्योहारी सीजन से पहले बढ़ेंगे दाम

इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक फेस्टिव सीजन में कंपनियों की सालाना बिक्री का करीब 30-40% हिस्सा आता है। यही वजह है कि जब ओणम से लेकर दशहरा और दिवाली वाला समय आ रहा है, तो कंपनियां दाम बढ़ाकर कच्चे माल की वजह से बढ़े मार्जिन प्रेशर को कम करना चाहती हैं।

End of Feed