Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:आज सोने में तेजी तो चांदी में गिरावट, जानें आज क्या हैं रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 12:24 PM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav 06 June 2023: MCX पर सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट है। सोने प्रति 10 ग्राम 43 रु यानी 0.07 फीसदी बढ़कर 59,891 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 111 रु यानी 0.15 फीसदी गिरकर कर 71,761 रु पर आ गई।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav 06 June 2023: मंगलवार सुबह से सोने में तेजी का दौर है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 80 रुपये की तेजी है। दोपहर में सोने 59,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि चांदी में आज भी गिरावट का दौर है। चांदी की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट है। चांदी के दाम प्रति किलोग्राम दाम गिरकर 71,750 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसके सोना और को सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए थे। हाजिर बाजार की तरह वायदा कारोबार में सोनो और चांदी का एक जैसा ट्रेंड है।

Aaj ka Sone Chandi Ka Bhav

आज का सोने और चांदी का भाव

MCX पर आज ये हैं रेट

दोपहर 1 बजकर 40 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट है। सोना प्रति 10 ग्राम 43 रु यानी 0.07 फीसदी बढ़कर 59,891 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 111 रु यानी 0.15 फीसदी गिरकर कर 71,761 रु पर आ गई। वही अमेरिकी बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट का रुख है। सोना 0.07 फीसदी गिरकर 1,972.90 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 0.12 फीसदी गिरकर 23.52 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

End of Feed