Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav, 31 May 2023: बुधवार सुबह सोने में गिरावट का दौर है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 150 रुपये की कमी आई है। जबकि चांदी में सोने के विपरीत तेजी दिख रही है। चांदी 340 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 71,360 रुपये पर पहुंच गई थी। वहीं सोना 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ हाजिर बाजार में बिक रहा था। इसके पहले मंगलवार को सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि बुधवार को हाजिर की तरह वायदा कारोबार में गिरावट का दौर नही है।
आज का सोने और चांदी का भाव
MCX पर क्या हैं रेट
सुबह 11 बजकर 40 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर सोने और चांदी दोनों में तेजी का दौर था। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 90 रु यानी 0.15 फीसदी बढ़कर 60,088 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के रेट प्रति किलो 365 रु यानी 0.51 फीसदी बढ़ कर 71,408 रु पर आ गए थे। इसी तरह अमेरिकी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है। सोना 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 1964.10 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 0.89 फीसदी तेजी के साथ 23.45 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
कल सोने-चांदी दोनों में थी गिरावट
इसके पहले मंगलवार को विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार मेंसोने का भाव 90 रुपये की गिरावट के साथ 59,945 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जबकि विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,939 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं चांदी भी गिरावट के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
वहीं वायदा में कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटौती की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 88 रुपये की गिरावट के साथ 59,331 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 88 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,331 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 851 लॉट का कारोबार हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
