Aaj Ka Sone Ka Bhav,20 April 2023: सोने और चांदी में गिरावट, 320 रुपये तक गिरी कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2023, 10:53 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 20 April 2023: स्पॉट मार्केट की तरह वायदा कारोबार में भी गिरावट का दौर है। गुरुवार को सोना MCX पर 0.15 फीसदी गिरावट के साथ 60,200 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 1.67 फीसदी गिरकर 77040 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 20 April 2023: अक्षय तृतीया के पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 90 रुपये गिरकर सोना 60,110 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की तरह चांदी कीमत भी 320 रुपये गिर गई है। शुरुआती कारोबार में चांदी 75,270 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इसके पहले बुधवार को सोने का भाव 510 रुपये की गिरावट के साथ 59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 920 रुपये गिरकर 74,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का दाम गिरावट के साथ 1,986 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव भी टूटकर 24.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

GOLD RATE TODAY

सोने और चांदी की आज की कीमतें

वायदा कारोबार में क्या हाल

स्पॉट मार्केट की तरह वायदा कारोबार में भी गिरावट का दौर है। गुरुवार को सोना MCX पर 0.15 फीसदी गिरावट के साथ 60,200 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 1.67 फीसदी गिरकर 77040 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। जहां तक US Comex की बात है तो सोना गिरावट के साथ 2,004.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ 25.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

End of Feed