Aaj Ka Sone Ka Bhav, 14 April 2023: सोने 61 हजार तो चांदी 77 हजार के पार, जानें एक महीने में कितनी बढ़ी कीमतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 10:04 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 14 April 2023 : पिछले एक महीने में सोने की कीमत 4.53 फीसदी बढ़ी हैं। सोना 14 अप्रैल को दिल्ली सर्राफा बाजार में 61,130 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी कीमत पिछले एक महीने में 14.63 फीसदी बढ़ी हैं।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 14 April 2023 : बुलियन मार्केट आज बंद है। अंबेडकर जयंती के मौके पर MCX पर आज कारोबार नहीं हो रहा है। इसके पहले गुरूवार को ग्लोबल फैक्टर की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 340 रुपये की मजबूती के साथ 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 1,110 रुपये की तेजी के साथ 77,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

gold silver rate today

अंबेडकर जयंती के मौके पर बुलियन मार्केटआज बंद

आज सर्राफा बाजार में क्या हाल

14 अप्रैल को सुबह 9.20 पर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 61,130 रुपये थी। जबकि एक किलोग्राम चांदी की कीमत 77040 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में 1.28 फीसदी बढ़ी हैं। जबकि एक महीने में सोने की कीमत 4.53 फीसदी बढ़ी हैं। वहीं चांदी की कीमत पिछले एक महीने में 14.63 फीसदी बढ़ी हैं। 15 मार्च को चांदी की कीमत 70,980 रुपये थी।

End of Feed