Aaj Ka Sone Ka Bhav, 11 April 2023 : आज सोने-चांदी में तेजी, जानिए कितने बढ़ गए दाम

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 11 April 2023: आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। अमेरिकी कॉमेक्स में भी सोने और चांदी के रेट चढ़े हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने और चांदी की कीमतों में उछाल
  • आज सोना 60000 रु के ऊपर पहुंचा
  • चांदी की कीमत 74680 रु प्रति किलो पहुंची

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav, 11 April 2023 : आज मंगलवार 11 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 210 रु की मजबूती के साथ 60110 रु पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट आज 340 रु बढ़ा है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 74680 रु प्रति किलो पर आ गई है।

Gold Silver Rate Today

11 अप्रैल के सोने-चांदी के रेट

कल कितने पर रहे थे रेट

सोने और चांदी का मौजूदा रेट दिल्ली के सर्राफा बाजार के अनुसार है। कल यहां सोने का भाव 0.35 फीसदी की मजबूती के साथ 59900 रु पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का भाव 0.46 फीसदी उछल कर 74340 रु पर बंद हुआ था। बता दें कि कल सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के रेट में यहां कमजोरी दिख रही थी।

End of Feed