Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:अमेरिका से लेकर भारत में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें कितने घट गए रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 10:47 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 10 May 2023 : यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतें में गिरावट है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.23 फीसदी गिरकर 2,038.10 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.15 फीसदी गिरकर 25.86 प्रति औंस पर था।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 10 May 2023 : बुधवार को शुरूआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर है। सोना जहां 120 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 160 रुपये की गिरावट आई है। सोने की कीमतें 61,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 77,270 पर आ गई हैं। वहीं MCX पर सोना 61,286 रुपये और चांदी 77,297 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

GOLD SILVER RATE 10 MAY 2023

आज का सोने और चांदी का भाव

MCX में भी गिरावट

सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में गिरावट का दौर था। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 133 रु या 0.22 फीसदी गिरकर 61,286 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के रेट प्रति किलो 159 रु या 0.21 फीसदी गिर कर 77,297 रु पर आ गया था था।

End of Feed