आधार से पैन लिंक करना नही है फ्री, 1000 रुपये देनी पड़ेगी पेनॉल्टी, 31 मार्च तक मौका

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 3, 2023, 06:15 PM IST

Aadhar PAN Linking Process and Charges: इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट इस समय पैन और आधार को लिंक करने के लिए 1000 रुपये की पेनॉल्टी ले रहा है। विभाग ने यह पेनॉल्टी 31 मार्च 2023 तक के लिए तय की है।

Aadhar PAN Linking Process and Charges: अगर आप यह सोच रहे हैं कि आधार से पैन लिंक करना फ्री है, तो इस गलतफहमी को निकाल दीजिए। इनकम टैक्स विभाग, आधार और पैन लिंकिंग के लिए 31 मार्च 2023 तक 1000 रुपये की पेनॉल्टी ले रहा है। और यह डेडलाइन खत्म होने के बाद वह पेनॉल्टी में बढ़ोतरी भी कर सकता है। क्योंकि 30 जून 2022 के बाद से इनकम टैक्स विभाग ने पेनॉल्टी को डबल कर दिया था। ऐसे में 31 मार्च के बाद एक बार फिर पेनॉल्टी बढ़ाई जा सकती है।

आधार से पैन लिंक करना नही है फ्री, 1000 रुपये देनी पड़ेगी पेनॉल्टी, 31 मार्च तक मौका

क्या है नियम

इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के FAQ के अनुसार इस समय पैन और आधार को लिंक करने के लिए 1000 रुपये की पेनॉल्टी ली जा रही है। विभाग ने यह पेनॉल्टी 31 मार्च 2023 तक के लिए तय की है। इसके पहले विभाग 30 जून 2022 तक 500 रुपये की पेनॉल्टी ले रहा था। जिसमें जुलाई से बढ़तरी कर दी गई थी। इसे देखते हुए अगर किसी व्यक्ति ने अभी तक आधार से पैन को लिंक नहीं किया है, तो तुरंत करा लें, क्योंकि मार्च के बाद ज्यादा पेनॉल्टी देनी पड़ सकती है।

End of Feed