अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए दस्तावेजों को दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जिनके पास पहले से मौजूद सीमित लिस्ट वाले दस्तावेज नहीं थे और जिन्हें अपनी जानकारी सही करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर दी है। अब आधार में अपना नाम, पता, जन्मतिथि (DOB) या लिंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। UIDAI ने अपनी स्वीकार्य दस्तावेजों (Acceptable Documents) की सूची में विस्तार करते हुए 30 से अधिक नए दस्तावेजों को मंजूरी दी है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जिनके पास पहले से मौजूद सीमित सूची वाले दस्तावेज नहीं थे और जिन्हें अपनी जानकारी सही करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।

Aadhar Card

किन बदलावों के लिए मिली मंजूरी?

आधार कार्ड में अक्सर लोगों को नाम की स्पेलिंग गलत होने, शादी के बाद सरनेम बदलने या घर बदलने पर एड्रेस अपडेट कराने की जरूरत पड़ती है। नए नियमों के तहत, UIDAI ने 'Proof of Identity' (पहचान का प्रमाण), 'Proof of Address' (पते का प्रमाण) और 'Relationship Documents' (रिश्ते का प्रमाण) की श्रेणियों में कई नए विकल्पों को जोड़ा है। अब आप राशन कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट के अलावा कई अन्य सरकारी और अर्ध-सरकारी दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं। यह कदम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और उन युवाओं के लिए मददगार होगा जिनके पास अभी ज्यादा औपचारिक दस्तावेज नहीं बने हैं।

End of Feed