आधार कार्ड से लेकर बैंक अकाउंट तक... 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

1 नवंबर 2025 से देश में कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में आधार कार्ड अपडेट, बैंकिंग और नॉमिनी नियम, SBI क्रेडिट कार्ड चार्ज, म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़े प्रावधान, और गैस सिलेंडर की कीमतें शामिल हैं।

अगर आपने अपने कुछ कामों को फेस्टिव सीजन होने की वजह से अगले महीने के लिए पेंडिंग छोड़ा है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, 1 नवंबर 2025 से देशभर में कई बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी जेब, निवेश और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंकिंग सिस्टम, क्रेडिट कार्ड, गैस सिलेंडर और म्यूचुअल फंड से जुड़े नियम शामिल हैं। अगर आप इन अपडेट्स से अनजान हैं तो आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, कौन से हैं ये 5 बड़े बदलाव जो 1 नवंबर से लागू होने जा रहे हैं।

Financial Rules Changing

बदल जाएंगे ये 5 नियम

आधार कार्ड अपडेट के नियम हुए आसान

UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब आपको नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। ये सब आप ऑनलाइन कर पाएंगे। सिर्फ बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के लिए ही केंद्र जाना जरूरी होगा। नई व्यवस्था में UIDAI आपकी जानकारी को PAN, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा और स्कूल रिकॉर्ड जैसे सरकारी डेटाबेस से ऑटोमेटिक तरीके से वेरिफाई करेगा। यानी अब डॉक्यूमेंट अपलोड करने की झंझट खत्म हो जाएगी।

End of Feed