दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इन 4 राज्यों ने बढ़ाया DA

केंद्र सरकार के बाद चार राज्यों ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA (महंगाई भत्ता) बढ़ा दिया है। इसमें तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश की सरकारें शामिल हैं।

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 अक्टूबर को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इसके तहत, 1 जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता मूल वेतन (बेसिक पे) के 60% से बढ़कर 63% किया गया था। अब केंद्र सरकार के बाद 4 राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। आइए जानते हैं कि ये 4 राज्य कौन हैं और कर्मचारियों के डीए में कितनी की बढ़ोतरी की गई है।

DA Hike News

डीए में बढ़ोतरी का ऐलान

इन राज्यों में बढ़ा डी

तमिलनाडु ने दिवाली से पहले DA में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की PTI की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु ने 'दिवाली के खुशी के त्योहार' से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे यह मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो गया है।

End of Feed