Forbes List 2024: फोर्ब्स के लिस्ट में 92 साल के के.पी. सिंह, मुकेश अंबानी फिर से सबसे अमीर भारतीय

Forbes List 2024: रियल एस्टेट कारोबारी और DLF के फाउंडर कुशल पाल सिंह 20.9 अरब डॉलर के साथ 92वें स्थान पर है। वह इस लिस्ट में सबसे अधिक उम्र के भारतीय अरबपति हैं।

Forbes List 2024:रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। ‘फोर्ब्स’ की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में फैला हुआ है।फोर्ब्स के अनुसार, अंबानी (66) की संपत्तियां 116 अरब डॉलर की हैं। इससे पिछले साल यानी 2023 में उनकी संपत्तियों का मूल्य 83.4 अरब डॉलर था। लेकिन इस लिस्ट में 92 साल के अरबपति के.के.पाल सिंह की एंट्री ने चौंकाया है।

forbes richest list 2024

फोर्ब्स लिस्ट 2024

92 साल के के.के.पाल सिंह की एंट्री

रियल एस्टेट कारोबारी और DLF के फाउंडर कुशल पाल सिंह 20.9 अरब डॉलर के साथ 92वें स्थान पर है। वह इस लिस्ट में सबसे अधिक उम्र के भारतीय अरबपति हैं। उनके अलावा एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नादर 36.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 39वें स्थान पर, जिंदल समूह की सावित्री जिंदल एवं परिवार 33.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 46वें स्थान पर, सन फार्मा के दिलीव सांघवी 26.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 69वें स्थान पर, वैक्सीन बनाने वाले साइरस पूनावाला 21.3 अरब डॉलर के साथ 90वें स्थान पर हैं।

End of Feed