8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, एरिया भी मिलेगा?

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक आ सकती है, जिसके बाद सरकारी मंजूरी मिलने पर ही कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। 1 जनवरी 2026 से लागू होने पर एरियर मिल सकता है।

8th Pay Commission : केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अपने वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। ताजा घटनाक्रमों के अनुसार, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने और बढ़ी हुई सैलरी हाथ में आने में साल 2027 तक का समय लग सकता है। हालांकि आयोग ने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन रिपोर्ट सौंपने से लेकर सरकार की मंजूरी मिलने तक की प्रक्रिया में अभी कई चरण बाकी हैं। आठवां वेतन आयोग केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों व नियामक निकायों के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और अन्य लाभों की समीक्षा कर अपनी सिफारिशें देगा।

8th Pay Commission, Central Government Employees, Salary Hike 2027, Fitment Factor, Pension Revision, 8th CPC Report Deadline

8वां वेतन आयोग अपडेट

मई 2027 तक रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 3 नवंबर 2025 को एक राजपत्र अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) जारी कर आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का औपचारिक गठन किया था। इस आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई हैं, जबकि प्रोफेसर पुलक घोष अंशकालिक सदस्य और पंकज जैन सदस्य-सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। सरकार ने आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए गठन की तारीख से 18 महीने का समय दिया है। 3 नवंबर 2026 को आयोग का एक वर्ष पूरा हो चुका है, जिसका अर्थ है कि अब 3 मई 2027 की निर्धारित समयसीमा में करीब 6 महीने का समय शेष है। नियमों के तहत आयोग किसी विशेष मुद्दे पर अपनी सिफारिशें अंतिम रूप देने के बाद अंतरिम रिपोर्ट भी सौंप सकता है। हालांकि, मई 2027 केवल रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख है, न कि सैलरी बढ़ने की तारीख।

End of Feed