8th Pay Commission Update: अब तक क्या हुआ, क्या हैं उम्मीदें

8th Pay Commission Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के गठन को लेकर चर्चाएं तेज है। देश भर में 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी जानना चाहते हैं कि अब तक कितना काम हुआ। साथ ही जानिए उनकी क्या उम्मीदें हैं।

8th Pay Commission Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के गठन पर विचार-विमर्श चल रहे हैं और देश भर में 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन वृद्धि और अन्य बदलावों को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। पिछले महीने केंद्र सरकार ने इसके गठन की घोषणा की थी लेकिन इसके चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति अभी बाकी है। उम्मीद है कि इन महत्वपूर्ण पदों के लिए नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। लेकिन असली सवाल यह है कि आयोग किन संदर्भ शर्तों (टर्म्स ऑफ रेफरेंस-ToR) पर काम करेगा? यह वह प्वाइंट है जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

8th Pay Commission Update

8वें वेतन आयोग में अब तक क्या-क्या हुआ (तस्वीर-Canva)

8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस स्टेटस

अभी तक टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन अप्रैल 2025 तक इसके तैयार होने की संभावना है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (NC-JCM) स्टाफ साइड ने आयोग के लिए प्रस्तावित टर्म्स ऑफ रेफरेंस प्रस्तुत कर दिया है। एनसी-जेसीएम सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने प्रस्ताव पर औपचारिक चर्चा के लिए स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम टर्म्स ऑफ रेफरेंस तैयार किया जा सके।

End of Feed