8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे करें कैलकुलेट

8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग गठन के बाद इसकी सिफारिशें 2026 में लागू हो सकती है। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में काफी वृद्धि करेगा। वर्तमान में न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये तय किया गया है, लेकिन सुझाए गए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर यह 51,480 रुपये तक बढ़ सकता है।

8th Pay Commission: भारत सरकार ने जनवरी 2025 में सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है। उम्मीद है भारत सरकार इस नए आयोग की सिफारिशों को को जनवरी 2026 में लागू करेगी। वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करेगा ताकि उन्हें महंगाई से राहत मिल सके और उन्हें अपने जीवन-यापन के खर्चों को मैनेज करने में मदद मिल सके। केवल केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले लोग ही बढ़ी हुई पेंशन और अन्य लाभों के पात्र होंगे। यहां हमने देश में लागू होने वाले 8वें वेतन आयोग की जरुरी जानकारी शेयर कर रहे हैं।

8th Pay Commission, 8th Pay Commission Salary Calculator, 8th Pay Commission Salary Hike

8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां जानिए कैसे कैलकुलेट करें (तस्वीर-Canva)

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग का गठन क्यों?

केंद्र सरकार बढ़ी हुई जीवन-यापन की लागत को मैनेज करने के लिए हर 10 साल में एक नया आयोग का गठन करती है। नए आयोग के 2024-26 में गठित होने की उम्मीद है और यह 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की जगह लेगा, जिसे 2016 में लागू किये गए थे। आयोग की सिफारिशें आम तौर पर लाखों सरकारी कर्मचारियों को प्रभावित करती हैं और आर्थिक नीतियों और महंगाई दर को प्रभावित करती हैं। यद्यपि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन श्रमिक और ट्रेड यूनियनें बढ़ते जीवन खर्च और वेतन अंतर को पूरा करने के लिए इसकी शीघ्र स्थापना की मांग कर रहे हैं।

End of Feed