8th Pay Commission: 1 जनवरी से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग, पर क्या सैलरी में तुरंत होगी बढ़ोतरी?

केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी है, जिससे करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी आई है। पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई आयोग की अध्यक्ष होंगी और यह 18 महीनों में रिपोर्ट सौंपेगा। सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। घोषणा बिहार चुनाव से पहले हुई है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वेतन और पेंशन में अगली बड़ी संशोधन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस आयोग की अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी और यह आयोग अपनी रिपोर्ट 18 महीनों के भीतर सरकार को सौंपेगा। आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कार्यान्वयन की सटीक तारीख अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद तय की जाएगी, लेकिन अधिकतर संभावना है कि यह 1 जनवरी 2026 से ही लागू होगी। यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव (6 और 11 नवंबर) से ठीक पहले हुई है, जिससे यह निर्णय और भी चर्चाओं में है, क्योंकि इसका सीधा असर करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ेगा।

8th Pay Commission, 8th Central Pay Commission, 8th CPC

8वां वेतन आयोग अपडेट (तस्वीर-istock/ani)

टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) क्या है?

ToR यानी Terms of Reference को आप आयोग का नियम-पुस्तक या कार्य-निर्देश कह सकते हैं। यह तय करता है कि आयोग को कौन-कौन से मुद्दों पर काम करना है, किन पहलुओं पर विचार करना है और कितनी समय सीमा में अपनी रिपोर्ट देनी है। 8वें वेतन आयोग के लिए ToR को केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों और कर्मचारी यूनियनों से परामर्श के बाद तैयार किया है।

End of Feed