8th Pay Commission: क्या चांद मांगने जैसा है, 2.86 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड, जानिए ऐसा क्यों?

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी मिलने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसके गठन का इंतजार है साथ ही उनकी डिमांड है कि फिटमेंट फैक्टर 2.86 होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो सैलरी दोगुने से अधिक हो जाएगी। आइए जानते हैं क्या यह संभव नहीं है?

8th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दे दी। अब एक लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसके गठन का इंतजार है, साथ ही इस बात पर निगाहें टिकी हुई हैं कि उनकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी आधार पर सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी तय होती है।

8th Pay Commission Fitment Factor, 8th Pay Commission Minimum Salary

8th Pay Commission के तहत कितनी बढ़ेगी सैलरी? (तस्वीर-Canva)

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 या उससे ज्यादा होना चाहिए

नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने हाल ही में कहा कि फिटमेंट फैक्टर पिछली बार से कम नहीं होना चाहिए। यह कम से कम 2.57 या उससे ज्यादा होना चाहिए। हाल ही में एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि महंगाई दर को देखते हुए कर्मचारियों के वेतन में वाजिब बढ़ोतरी होनी चाहिए। 'पिछले वेतन आयोग ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) तय किया था, तो यह इस बार से कम कैसे हो सकता है?'

End of Feed